Home » class 7 Hindi » NCERT Solutions for Class VII Doorva Part 2 Hindi Chapter 14 -Paanee aur dhoop

NCERT Solutions for Class VII Doorva Part 2 Hindi Chapter 14 -Paanee aur dhoop

पानी और धूप

Exercise : Solution of Questions on page Number : 81


प्रश्न 1 :

न, मत और नहीं का इस्तेमाल किसी काम के मनाही के लिए किया गया है। तुम नीचे लिखे वाक्यों में ‘न’, ‘मत’, ‘मना’ और ‘नहीं’ भरो।
(क) तुम वहाँ ……………जाओ।
(ख) परीक्षा में …………… जो रामू फेल हुआ …………… ही असलम।
(ग) मुझे इस प्रश्न का उत्तर …………… पता।
(घ) माँ ने मुझे छत पर जाने से ……………… किया है।

उत्तर :

(क) तुम वहाँ मत जाओ।

(ख) परीक्षा में जो रामू फेल हुआ न ही असलम।

(ग) मुझे इस प्रश्न का उत्तर नहीं पता।

(घ) माँ ने मुझे छत पर जाने से मना किया है।


 प्रश्न 1: कहाँ से, किसने, क्यों, क्या, किसके, किसको
(क) सूरज ने …………….. बंद कर दिया अपने घर का दरवाज़ा।
(ख) बादल है …………….. काका।
(ग) बरसने लगा …………….. यह पानी।
(घ) …………… फोड़ घड़े बादल के की है इतनी शैतानी।
(ङ) ……………डाँट रहे हैं ……………. कहना नहीं सुना माँ का।

उत्तर :

(क) सूरज ने क्यों बंद कर दिया अपने घर का दरवाज़ा।

(ख) बादल है किसके काका।

(ग) बरसने लगा क्यों यह पानी।

(घ) किसने फोड़ घड़े बादल के की है इतनी शैतानी।

(ङ) किसको डाँट रहे हैं किसने कहना नहीं सुना माँ का।


प्रश्न 1:

(क) सूरज ने अपने घर का दरवाज़ा बंद कर लिया।
(ख) काका किसी को ज़ोर-ज़ोर से डाँट रहे हैं।
(ग) आँगन में तलवार चल रही है।

उत्तर :

(क) सूरज ने अपने घर का दरवाज़ा बंद कर लिया।– ऐसा लगता है कि बादलों के कारण वह छिप गया है।

(ख) काका किसी को ज़ोर-ज़ोर से डाँट रहे हैं।– ऐसा लगता है कि बादलों के बीच गर्जना हो रही है।

(ग) आँगन में तलवार चल रही है।– ऐसा लगता है कि बिजली चमकने से आकाश में चिंगारी जल रही है।


प्रश्न 1: (क) किन पंक्तियों से पता चलता है कि कविता में माँ-बेटी या माँ-बेटे के बीच बातचीत हो रही है?
(ख) यह कविता आज़ादी मिलने से पहले के समय में लिखी गई थी। उस समय हमारे देश पर अंग्रेज़ों का राज था। किन पंक्तियों से पता चलता है कि लड़का/लड़की के काका स्वतंत्रता सेनानी थे?

उत्तर :

(क) अगर चाहती हो माँ काका
जाएँ अब न जेलखाना
तो फिर बिजली के घर मुझको
तुम जल्दी से पहुँचाना।
काका जेल न जाएँगे अब
तुझे मँगा दूँगी तलवार
पर बिजली के घर जाने का
अब मत करना कभी विचार।

(ख) पुलिसमैन अपने काका को
फिर न पकड़ने आएँगे
देखेंगे तलवार दूर से ही
वे सब डर जाएँगे।


Exercise : Solution of Questions on page Number : 82


प्रश्न 1: “बिजली के आँगन में अम्मा…….. ”
इसमें जो आँगन है वह घर के बाहर के हिस्से को कहा गया है। घर के इन भागों को तुम अपनी भाषा में क्या कहते हो?
कमरा ———————
बरामदा —————–
रसोई ———————
छत ——————-
बैठक ———————
स्नानघर ——————
जीना ———————
शौचालय ——————

उत्तर : इस प्रश्न का उत्तर विद्यार्थी अपने परिवारजनों से पूछकर स्वयं लिखें।


प्रश्न 1:

(क) कुछ ऐसे देशभक्तों के नाम पता करके लिखो जो बचपन से ही आज़ादी की लड़ाई में कूद पड़े थे।

(ख) जब बच्ची अपनी माँ से सब बातें कर रही थी, उस समय का आसमान और मौसम कैसा रहा होगा? अपनी कल्पना से बताओ। (संकेत– धूप, सूरज, बादल, धरती, बिजली, लोगों की परेशानियाँ आदि)

(ग) कविता में आया है कि सूरज की माँ ने उसे घर के भीतर बुला लिया। पता करो कि क्या सूरज की भी माँ होती होगी?

उत्तर :

(क) भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, इंदिरा गांधी, झाँसी की रानी।

(ख) जब बच्ची अपनी माँ से ये सब बातें कर रही थीं, उस समय का आसमान बादलों से भरा हुआ होगा और बारिश का मौसम हो रहा होगा। सभी लोग परेशान होगें कि यदि समय पर वे घर नहीं पहुँचे, तो भीग जाएँगे। आकाश में बादलों की तेज़ गर्जना हो रही होगी। गर्जना के कारण सभी के ह्दय धड़क रहे होगों। चारों तरफ़ बादलों के कारण सूरज छिप गया होगा और अंधकार छा गया होगा। थोड़ी देर में मूसलाधार वर्षा आरंभ हो गई होगी और लोग अपने सामान आदि को बचाने के लिए तेज़ी से भाग रहे होगें।

(ग) पुराणों के अनुसार देखा जाए, तो सूरज एक देवता है। वह कश्यप ऋषि की संतान है और उनकी माता का नाम अदिति है। परन्तु इसके विपरीत यदि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाए, तो सूर्य एक तारा है और इसका निर्माण ऐसे ही हुआ है, जैसे अन्य सभी तारों का होता है। यह हीलियम और हाइड्रोजन गैसों से बना हुआ है। अतः उसकी माँ नहीं हो सकती है।


प्रश्न 1:

(क) सूरज को उसकी माँ ने क्यों बुला लिया?

(ख) बादल काका ज़ोर-ज़ोर से क्यों डाँट रहे हैं?

(ग) बिजली के बच्चों के वार खाली क्यों जा रहे हैं?

(घ) लड़की बिजली के घर क्यों जाना चाहती है?

(ङ) बिजली के घर में तलवार चलाना कौन सीख रहा है?

उत्तर :

(क) सूरज को उसकी माँ ने इसलिए बुला लिया है क्योंकि चारों ओर अंधकार छा गया था।

(ख) बादल काका इसलिए डाँट रहे थे क्योंकि बच्चों ने कोई शैतानी की है।

(ग) बिजली के बच्चों के वार इसलिए खाली जा रहे हैं क्योंकि उन्होंने अब तक सही प्रकार से तलवार चलाना नहीं सीखा है

(घ) लड़की/लड़का बिजली के घर जाकर उसके बच्चों को तलवार सीखना चाहती है। यही कारण है कि वह बिजली के घर जाना चाहती/चाहता है।

(ङ) बिजली के बच्चे बिजली के घर में तलवार चलाना सीख रहे हैं।


प्रश्न 1: “तब माँ कोई कर न सकेगा
अपने ऊपर अत्याचार।”
कविता की इस पंक्ति में किस अत्याचार की बात की जा रही है? वे किस तरह के अत्याचार करते थे?

उत्तर : इस पंक्ति में अंग्रेज़ों द्वारा देशवासियों में किए जा रहे अत्याचारों की बात हो रही है। अंग्रेज़ों ने भारत को अपना गुलाम बना लिया था। वे उन पर अनेक प्रकार के अत्याचार कर रहे थे। वे अमानवीयता की सभी हदें पार कर चूके थे। भारत का समस्त धन निचोड़कर अपने देश में भर रहे थे। यदि कोई उनका विरोध करता, तो वे उसे मारा-पीटा करते थे। यहाँ तक की उन्हें आंतकवादी घोषित कर कालापानी के लिए भेज दिया जाता था। यदि इससे भी दिल नहीं भरता था, तो उन्हें सरेआम फांसी पर लटका दिया जाता था। देश की जनता गरीब और गरीब हो रही थी। भारत में लोग एक समय के भोजन के लिए तरस रहे थे। परन्तु अंग्रेज़ों को इससे कोई सरोकार नहीं था। वे भारतीयों के साथ भेदभाव करते थे। उनकी तुलना कुत्ते से किया करते थे। हमें अपने ही देश के कई स्थानों पर आने-जाने से रोका जाता था।


Exercise : Solution of Questions on page Number : 83


प्रश्न 1: नीचे कविता में से कुछ पंक्तियाँ दी गई हैं। कविता की अगली पंक्तियाँ स्वयं बनाओ। ध्यान रखो, कविता में से देखकर नहीं लिखना।


(क) तब माँ कोई कर न सकेगा

(ख) बिजली के आँगन में अम्माँ

(ग) किसने फोड़ घड़े बादल के

उत्तर :

(क) तब माँ कोई कर न सकेगा
और किसी पर अन्याय।

(ख) बिजली के आँगन में अम्माँ
क्यों खेल रही हैं, ये बालाएँ?

(ग) किसने फोड़ घड़े बादल के
बिखेर दिया है, जल सारा।


error: