Home » class 7 Hindi » NCERT Solutions for Class 7 Vasant Part 2 Hindi Chapter 02 -Daadee maan

NCERT Solutions for Class 7 Vasant Part 2 Hindi Chapter 02 -Daadee maan

दादी माँ

Exercise : Solution of Questions on page Number : 10



प्रश्न 1: लेखक को अपनी दादी माँ की याद के साथ-साथ बचपन की और किन-किन बातों की याद आ जाती है?

उत्तर : लेखक को अपनी दादी माँ की याद के साथ-साथ मित्रों की याद आती है, किशन भैया की शादी, गाँव की बारिश में भीगना, ज्वर का आना, दादी माँ की सेवा तथा रामी चाची की घटना भी याद आती है।


प्रश्न 2: दादा की मृत्यु के बाद लेखक के घर की आर्थिक स्थिति खराब क्यों हो गई थी?

उत्तर : दादा की मृत्यु के बाद लेखक के घर की आर्थिक स्थिति इसलिए खराब हो गई क्योंकि उनके श्राद्ध में लेखक के पिताजी ने अतुल संपत्ति व्यय की और पहले का उधार लिया रूपया कोई नहीं दे रहा था।


प्रश्न 3: दादी माँ के स्वभाव का कौन सा पक्ष आपको सबसे अच्छा लगता है और क्यों?

उत्तर : दादी माँ का स्वभाव दयालु है। उनके स्वभाव का यही पक्ष सबसे अच्छा लगता है। दादी माँ अपने घर के सदस्य से लेकर गरीबों तक की मदद करने से पीछे नहीं हटती हैं।
जैसे – (i) रामी चाची के उधार न चुकाने पर भी दादी माँ उनकी बेटी की शादी में आर्थिक सहायता करती हैं।
(ii) घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण दादी माँ ने दादा जी द्वारा पहनाया गया कंगन अपने बच्चों को दे दिया।


प्रश्न 1: आपने इस कहानी में महीनों के नाम पढ़े, जैसे-क्वार, आषाढ़, माघ। इन महीनों में मौसम कैसा रहता है, लिखिए।

उत्तर : महीनों के नाम
मौसम
(i)क्वार          गरमी का अंत, इस समय हल्की-हल्की ठंड होती है तथा आसमान साफ़ रहता है।
(ii) आषाढ़    वर्षा का मौसम होता है, वर्षा न होने से गरमी भी होती है।
(iii)माघ       इस महीने काफी सर्दी होती है।


Exercise : Solution of Questions on page Number : 11


प्रश्न 1: नीचे दी गई पंक्तियों पर ध्यान दीजिए-

ज़रा-सी कठिनाई पड़ते
अनमना-सा हो जाता है
सन-से सफ़ेद

• समानता का बोध कराने के लिए सा, सी, से का प्रयोग किया जाता है। ऐसे पाँच और शब्द लिखिए और उनका वाक्य में प्रयोग कीजिए।

उत्तर : समानता का बोध कराने वाले शब्द-
(i) नीला-सा – आसमान नीला-सा हो गया है।
(ii) सुन्दर-सा – इस बच्चें का चेहरा कितना सुन्दर-सा है
(iii) गोल-सा – आज चंद्रमा बिल्कुल गोल-सा है।
(iv) लम्बा-सा – यह लंबा-सा आदमी इधर ही आ रहा है।
(v) छोटी-सी – वहाँ छोटी−सी लड़की खेल रही थी।
(vi) सरिस – पीपर पात सरिस मन डोला।
(vii) ज्यों – बोली ऐसी उसकी ज्यों कोयल की कूंक।
(viii) जैसा – यह कपड़ा दूध जैसा सफ़ेद है।


प्रश्न 2: कहानी में ‘छू-छूकर ज्वर का अनुमान करतीं, पूछ-पूछकर घरवालों को परेशान कर देतीं’-जैसे वाक्य आए हैं। किसी क्रिया को ज़ोर देकर कहने के लिए एक से अधिक बार एक ही शब्द का प्रयोग होता है। जैसे वहाँ जा-जाकर थक गया, उन्हें ढूँढ़-ढूँढ़कर देख लिया। इस प्रकार के पाँच वाक्य बनाइए।

उत्तर :
(i) बोल – बोलकर देख लिया।
(ii) देख – देखकर थक गया।
(iii) मार – मारकर थक गया।
(iv) मना – कर-कर के हार गई।
(v) सुन – सुन कर थक गया।


प्रश्न 3: बोलचाल में प्रयोग होने वाले शब्द और वाक्यांश ‘दादी माँ’ कहानी में हैं। इन शब्दों और वाक्यांशो से पता चलता है कि यह कहानी किसी विशेष क्षेत्र से संबंधित है। ऐसे शब्दों और वाक्यांशो में क्षेत्रीय बोलचाल की खूबियाँ होती हैं। उदाहरण के लिए-निकसार, बरह्मा, उरिन, चिउड़ा, छौंका इत्यादि शब्दों को देखा जा सकता है। इन शब्दों का उच्चारण अन्य क्षेत्रीय बोलयों में अलग ढंग से होता है, जैसे-चिउड़ा को चिड़वा, चूड़त्र, पोहा और इसी तरह छौंका को छौंक, तड़का भी कहा जाता है। निकसार, उरिन और बरह्मा शब्द क्रमश: निकास, उऋण और ब्रह्मा शब्द का क्षेत्रीय रूप हैं। इस प्रकार के दस शब्दों को बोलचाल में उपयोग होनेवाली भाषा/बोली से एकत्र कीजिए और कक्षा में लिखकर दिखाइए।

उत्तर : बोलचाल में उपयोग होने वाली भाषा/बोली से एकत्र दस शब्द
1. कार-परोजन
2. किरपा
3. किरपान
4. हिरदय
5. लच्छन
6. रमायन
7. कृशन
8. लक्षमन
9. लच्छमी
10. रिसतेदार


प्रश्न 2: ‘अपने-अपने मौसम की अपनी-अपनी बातें होती हैं’-लेखक के इस कथन के अनुसार यह बताइए कि किस मौसम में कौन-कौन सी चीज़ें विशेष रूप से मिलती हैं?

उत्तर :(i) गरमी (क्वार) के मौसम में तरबूज़, खरबूज़, फालसे और लीची मिलते हैं।
(ii) आषाढ़ के महीने में बारिश होती है, इस मौसम में आम, जामुन, ककड़ी और खीरा मिलते हैं।
(iii) माघ (सर्दी) के महीने में अंगूर, केले, अमरूद और गुड़ आदि मिलते हैं।