स्पर्श भाग -2 कर चले हम फ़िदा (निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए )

NCERT Solutions for Class 10 Sparsh Part 2 Hindi Chapter 8 – Kar Chale Hum Fida


प्रश्न 1: क्या  इस गीत की कोई  ऐतिहासिक पृष्ठभूमि  है?
उत्तर:
चीन युद्ध की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर लिखा गया है।  चीन ने तिब्बत  की ओर से आक्रमण  किया और भारतीय  वीरों ने इस आक्रमण का मुकाबला वीरता से किया।


प्रश्न 2:  ‘सर  हिमालय का हमने  न झुकने दिया’,  इस  पंक्ति में  हिमालय किस बात  का प्रतीक है?
उत्तर:
सम्मान  को सुरक्षित  रखा। भारत के  सैनिक हर पल देश  की रक्षा हेतु  बलिदान देने  के लिए तत्पर  रहते हैं।


प्रश्न 3:इस गीत में धरती  को दुल्हन क्यों  कहा गया है ?  
उत्तर: इस  गीत में सैनिकों  और भारत की भूमि  को प्रेमीप्रेमिका  के रुप में दर्शाय गया है। जिस प्रकार दूल्हे को दुल्हन सबसे प्रिय होती हैउसकी सुरक्षा की ज़िम्मेदारी वह बखूबी समझता हैठीक उसी प्रकार इस धरती रुपी दुल्हन पर सैनिक रुपी प्रेमी कभी विपत्ति सहन नहीं कर सकते। इसी समानता के कारण भारत की धरती को दुल्हन कहा गया है।


प्रश्न 4:गीत  में ऐसी क्या  खास बात होती  है कि व जीवन भर  याद रह जाते हैं ?
उत्तर: जिन गीतों में  भावनात्मकतामार्मिकतासच्चाई,  गेयतासंगीतात्मकतालयबद्धता आदि गुण होते हैंवे  गीत जीवन भर याद
रहते हैं। कर  चले हम फ़िदा‘ गीत में बलिदान की भावना स्पष्ट रुप से झलकती है। इसलिए यह  किसी एक विशेष व्यक्ति का गीत न बनकर सभी भारतीयों  का गीत बन गया।


प्रश्न 5:  कवि  ने ‘साथियों’  संबोधन  का प्रयोग किसके  लिए किया है?
उत्तर:
शब्द  का प्रयोग सैनिक साथियों व देशवासियों  के लिए किया है।  सैनिकों का  मानना है कि इस  देश की रक्षा  हेतु हम बलिदान
की राह पर बढ़  रहे हैं। हमारे  बाद यह राह सूनी  न हो जाए। सभी  सैनिकों व देशवासियों  को इससे सतर्क रहना होगा


प्रश्न 6: कवि  ने इस कविता में  किस काफ़िले  को आगे बढ़ाते रहने की बात कही  है ?
उत्तर: कवि  चाहता है कि यदि  सैनिकों की टोली  शहीद हो जाए,  तो  अन्य सैनिक युद्ध की राह पर बढ़ जाएँ। यहाँ देश की रक्षा करने वाले
सैनिकों के समूह के लिए काफ़िले‘ शब्द का प्रयोग किया गया है।


प्रश्न 7: इस गीत में ‘सर पर कफ़न बाँधना’ किस ओर संकेत करता  है?
उत्तर:
 सर  पर कफ़न बाँधना‘  का  अर्थ है –  हँसतेहँसते  देश की रक्षा के लिए अपने  जीवन को बलिदान  करने के लिए  तैयार रहना।
वे शत्रुओं का मुकाबला निडरता पूर्वक करते  हैं।


प्रश्न 8: इस कविता का प्रतिपाद्य  अपने शब्दों  में लिखिए?
उत्तर:  
अपने देश के सम्मान  और रक्षा के लिए  सैनिक हर चुनौतियों  को स्वीकार करके अपने जीवन का बलिदान करने के लिए तैयार
रहते हैं। अपनी अंतिम साँस तक देश के मान की रक्षा कर उसे शत्रुओं से बचाते हैं। कवि इसमें देशभक्तिको विकसित करके  देश को जागरुक
करना चाहता है।


प्रश्न 9:  भाव  स्पष्ट कीजिए −
साँस थमती गई, नब्ज़ जमती गई

फिर भी बढ़ते कदम  को न रुकने दिया
उत्तर: इन  पंक्तियों में  कवि कैफ़ी आज़मी  ने भारतीय जवानों  के साहस की सराहना  की है। चीनी  आक्रमण के समय  भारतीय जवानों ने हिमालय की बर्फ़ीली चोटियों पर लड़ाई लड़ी। इस बर्फ़ीली ठंड में उनकी साँस घुटने लगीसाथ ही तापमान कम होने से नब्ज़ भी जमने लगी
परन्तु वे किसी भी बात की परवाह किए बिना आगे बढ़ते रहे और  हर मुश्किल का  सामना किया।


प्रश्न 10:  भाव  स्पष्ट कीजिए −
खींच  दो अपने खूँ से  ज़मीं पर लकीर

इस तरफ़ आने पाए  न रावन कोई
उत्तर:  यह  गीत की प्रेरणा  देने वाली पंक्तियाँ  हैं। कवि का भाव  है कि भारतभूमि  सीता की तरह  पवित्र है। अगर  कोई शत्रु रुपी
रावण उसकी तरफ़  बढ़ेगा तो अपने  खून से लक्ष्मण  (सैनिक)  रेखा  खींच कर उसे  बचाएँगे। अत:  देश  की रक्षा का भार उसी पर है।


प्रश्न 11:  छू न पाए सीता का  दामन कोई  राम भी तुम, तुम्हीं  लक्ष्मण साथियों
उत्तर:   कवि सैनिकों को कहना   चाहता है कि  भारत का सम्मान  सीता की पवित्रता   के समान में है।  देश की रक्षा  करना तुम्हारा  कर्त्तव्य है।
देश की पवित्रता  की रक्षा राम  और लक्ष्मण की  तरह करना है।  अत:  राम  तथा  लक्ष्मण  का कर्त्तव्य  भी हमें ही निभाना  है।


प्रश्न 12:  इस  गीत में कुछ  विशिष्ट प्रयोग  हुए हैं। गीत  संदर्भ में उनका  आशय स्पष्ट करते  हुए अपने वाक्यों  में प्रयोग  कीजिए।
कट गए सर, नब्ज़  जमती गई, जान
देने की रुत, हाथ उठने लगे
उत्तर:
1. युद्ध  क्षेत्र में शत्रुओं के कट जाए सर
2. डर  के मारे सबकी नब्ज़ जम गई
3. शत्रु  के हमले की जानकारी  मिलते ही सब जान गए कि यह जान देने की रुत है।
4. स्टेज  पर मंत्री के आते ही जयकारे के साथ हाथ उठने लगे